उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दुर्गादास राठौर की प्रतिमा अनावरण और सामूहिक विवाह पर बनी रूपरेखा

जिला राठौर क्षत्रिय समाज के मंत्रिमंडल का विस्तार

 

ललितपुर। जिला राठौर क्षत्रिय समाज ललितपुर की बैठक जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर राठौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समाज के गौरव वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा के भव्य अनावरण तथा आगामी वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर प्रस्तावित विशाल राठौर आदर्श सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में बताया गया कि वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पुराने मोटर स्टैंड के पास स्थापित की जा रही है। प्रतिमा के भव्य अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की गई। वहीं 9 मई 2027, अक्षय तृतीया के अवसर पर विशाल राठौर आदर्श सामूहिक विवाह आयोजित करने को लेकर भी आवश्यक तैयारियों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला राठौर समाज के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। कुछ पुराने पदाधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया, जबकि कुछ नए चेहरों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जिला ऑडिटर के पद पर भी नए पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी समाज की एकता, संगठन की मजबूती और आगामी सामाजिक एवं मंगल कार्यक्रमों को सफल बनाने में तन-मन-धन से योगदान देंगे। बैठक में सुरेन्द्र कुमार राठौर ‘ठेकेदार’ को जिला संयोजक बनाया गया। रामसिंह राठौर ‘ठेकेदार’, रघुवीर राठौर ‘नाराहट’ और रतनलाल राठौर ‘डोंगरा’ को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में विनय राठौर ‘रामनगर’ को जिला मंत्री, नरेन्द्र राठौर ‘नाराहट’ को प्रबंधक, मनोज राठौर ‘ऑफसेट प्रेस’ को जिला प्रचार मंत्री, रघुवीर राठौर ‘रामनगर’ को जिला ऑडिटर तथा अजय राठौर ‘बाड़ा’ को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि शेष मंत्रिमंडल पूर्ववत कार्य करता रहेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा समाज की एकता और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह जानकारी जिला राठौर समाज के मीडिया प्रभारी शिब्बू राठौर ‘पत्रकार’ ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!