उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
जातिसूचक ऑडियो वायरल होने के बाद, अहिरवार समाज आक्रोशित, बसपा ने दिया ज्ञापन
ललितपुर में बहुजन समाज पार्टी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे पर लगाए जातिसूचक का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप
ललितपुर में मंगलवार को सुबह 11 बजे बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे उर्फ कुल्लू दुबे पर अहिरवार समाज के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित किए जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है ।




