उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

 

 

ललितपुर। गिरार थाना पुलिस ने मंगलवार को वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकेश (28) पुत्र सुक्कन निवासी ग्राम कारीटोरन थाना गिरार और गुड्डू (28) पुत्र नन्हे निवासी ग्राम हंसरी टौरिया थाना गिरार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!