उत्तर प्रदेश
अपहरण व बलात्कार के वांछित आरोपी पर तालबेहट पुलिस का शिकंजा
अपहरण व बलात्कार के वांछित आरोपी पर तालबेहट पुलिस का शिकंजा!
19 वर्षीय आरोपी बॉबी सहरिया पुत्र बब्लू सहरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
आरोपी युवक कंधारीकला, थाना पूराकलां, जिला ललितपुर रहने वाला बताया गया है
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
कड़ेसराकलां गांव के सामने हाईवे पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




