उत्तर प्रदेश
मड़ावरा में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक भैंस की मौत
मड़ावरा में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्करः एक भैंस की मौत ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिदवाहा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर लहराते हुए तीन भैंसों और उनके चरवाहे को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य भैंसें और चरवाहा घायल हो गए। चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।




