उत्तर प्रदेश
श्रद्धापूर्वक मनाई बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि
महरौनी, ललितपुर।
नगर महरौनी के बानपुर रोड स्थित मुन्नालाल राजपूत के आवास परिसर में अखिल भारतीय लोधी महासभा इकाई ललितपुर के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाज के वरिष्ठ नेता स्व. कल्याण सिंह लोधी ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।




