उत्तर प्रदेश
सदनशाह क्षेत्र में दिनदहाड़े साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
ललितपुर। सदनशाह क्षेत्र में दिनदहाड़े साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक युवक साइकिल लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर साइकिल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।




