उत्तर प्रदेश
108 एंबुलेंस की ‘रफ्तार’ पर सवाल: गंभीर मासूम को लेकर 15 मिनट तक भटकती रही गाड़ी
तालबेहट। आपात स्थिति में मरीजों के लिए जीवनरक्षक मानी जाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। तालबेहट क्षेत्र बिज़रौठा मजरा दिगारा में पुल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए दो वर्षीय मासूम को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के बाद परिजनों ने 108 पर मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि करीब 30 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची।




