उत्तर प्रदेश

श्री तुवन मंदिर से पैदल चलकर कल पहुंचेंगी श्री नीलकण्ठेश्वर धाम पर जलाभिषेक करने कांवड़ यात्रा, नगर पंचायत ने चलाया विशेष सफाई अभियान

 

पाली। श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवर को ललितपुर से चलकर विशाल कांवड़ यात्रा श्री नीलकण्ठेश्वर धाम पाली पहुंचेगी। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के नगर में प्रवेश और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा नगर की प्रमुख सड़कों एवं मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों तथा कांवड़ यात्रा के संभावित मार्गों पर सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया। इसके साथ ही सड़क किनारे जमा गंदगी को भी साफ कराया गया, ताकि बाहर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!