उत्तर प्रदेश
ललितपुर में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
ललितपुर में बुधवार को दोपहर समाजवादी पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन किया ।
जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तुवन चौराहे स्थित अवंती बाई मूर्ति स्थल से पैदल मार्च निकाला, निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका ।




