उत्तर प्रदेश
अधिवक्ता पर हमले को लेकर विभिन्न संगठनों में आक्रोश
एसपी को दिया ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग
ललितपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश बाबू जैन के साथ 5 अक्टूबर हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी की घटना को लेकर अधिवक्ता एवं सामाजिक संगठनों ने आक्रोश जताया। मामले को लेकर ललितपुर टैक्स बार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन,विश्व हिंदू महासंघ, लायन्स क्लव,अन्नपूर्णा संघ सहित विभिन्न संगठनों ने पुलिस प्रशासन से घटना का संज्ञान लेकर आरोपियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।




