उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बिरधा में फूड विभाग की छापेमारी, दूध-पनीर और मावा के सैंपल लिए
ललितपुर। बिरधा क्षेत्र में रविवार को फूड विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच को लेकर छापेमारी की। टीम ने नमस्ते इंडिया, राधे कृष्ण दूध डेयरी और श्री देवनारायण आइसक्रीम प्रतिष्ठान पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच की।
इस दौरान टीम ने दूध, पनीर और मावा के नमूने लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी। फूड विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।




