उत्तर प्रदेशक्राइम
चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ललितपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना बार में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 69/2026, धारा 305(डी)/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त राज राजपूत उर्फ चीनू पुत्र सूरज सिंह, निवासी ग्राम देवरान, थाना बार, जनपद ललितपुर, उम्र करीब 23 वर्ष को 22 अगस्त को शाम 5:18 बजे गिरफ्तार किया गया।




