उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
तुवन चौराहे की पान दुकान में तोड़फोड़, दुकानदार ने मारपीट व धमकी का लगाया आरोप
ललितपुर। तुवन चौराहे पर स्थित एक पान की दुकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। दुकानदार ने कुछ लोगों पर मारपीट करने, दुकान में तोड़फोड़ करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
दुकानदार के अनुसार घटना के दौरान दुकान में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




