उत्तर प्रदेश
अचानक कोतवाली पहुंचे एसपी संजीव कुमार बाजपेई, किया आकस्मिक निरीक्षण
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई सोमवार को अचानक थाना कोतवाली ललितपुर पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क, ई-मालखाना सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और थाना स्तर पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एसपी के अचानक कोतवाली पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल मची रही।




