उत्तर प्रदेश

रामनगर हाइवे की वर्कशॉप से मरम्मत के लिए आई आल्टो कार चोरी

 

चौकीदार ने फोन कर दी सूचना, अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

ललितपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में रामनगर हाइवे स्थित वीआईपी ऑटोमोबाईल्स वर्कशॉप से मरम्मत के लिए आई सफेद रंग की आल्टो 800 कार चोरी हो गई। घटना की जानकारी रात करीब 2.35 बजे चौकीदार द्वारा वर्कशॉप संचालक को फोन पर दी गई। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला चौबयाना निवासी मनोज झा पुत्र स्वर्गीय गोविन्द दास झा की रामनगर हाइवे के पास वीआईपी ऑटोमोबाईल्स के नाम से वर्कशॉप है। यहां रात्रि में सुरक्षा के लिए कमलाबाई पत्नी स्वर्गीय देवकरन परिहार, निवासी पठा विजयपुरा, थाना महरौनी, चौकीदार के रूप में कार्य करती हैं। तहरीर के मुताबिक 10 सितंबर 2026 की रात करीब नौ बजे मनोज झा वर्कशॉप बंद कर अपने घर चले गए थे। इसके बाद 11 सितंबर की रात करीब 2.35 बजे चौकीदार कमलाबाई ने फोन कर सूचना दी कि कोई अज्ञात व्यक्ति वर्कशॉप में घुसकर वहां खड़ी कार चोरी कर ले गया है। सूचना मिलने पर वर्कशॉप संचालक मौके पर पहुंचे और जांच की। वहां मरम्मत के लिए लाई गई श्रीराम राजपूत की सफेद रंग की आल्टो 800 कार, पंजीकरण संख्या यू.पी. 94 एक्स 6707 गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद कार का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!