उत्तर प्रदेश

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई

गुगरवारा। शासन एवं विभागीय निर्देशानुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुगरवारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 7 की ऋषिका, द्वितीय स्थान कक्षा 6 की रुचि तथा तृतीय स्थान कक्षा 6 की श्रृष्टि ने प्राप्त किया। विजयी छात्राओं को कार्यक्रम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ललितपुर भाजपा मंत्री श्रीमती सोनाली बबेले विद्यालय पहुंचीं और विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल मंत्री बानपुर श्री बहादुर सिंह, श्री रघुनंदन राजपूत सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार जैन तथा अध्यापक हरमन कुशवाहा और संजीव भी मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। विजेता छात्राओं के सम्मान से अन्य विद्यार्थियों

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!