उत्तर प्रदेश
कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी
*बांसी, ललितपुर।* थाना जखौरा क्षेत्र की पुलिस चौकी बांसी अंतर्गत ग्राम कारी पहाड़ी में मंगलवार सुबह एक युवक का शव कुएं में मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी बांसी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




