उत्तर प्रदेश
नाले में डूबने से आदिवासी युवक की मौत, मजदूरी करने जाते समय हुआ हादसा
नाले में डूबने से आदिवासी युवक की मौत, मजदूरी करने जाते समय हुआ हादसा
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैलवारा खुर्द में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर से मजदूरी करने जा रहा एक आदिवासी युवक रास्ते में पड़ने वाले नाले को पार करते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।