उत्तर प्रदेश
गोविंद सागर बांध के 8 गेट खुले, 2304 क्यूसेक पानी की निकासी
ललितपुर। जनपद में रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते बांधों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार शाम अचानक हुई झमाझम बारिश के बाद गोविंद सागर बांध में पानी की आवक बढ़ गई। जलस्तर बढ़ने पर बांध के 8 गेट दो-दो फुट खोलकर 2304 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन एवं सिंचाई विभाग द्वारा बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर रखी जा रही है।




