उत्तर प्रदेश
डोल ग्यारस/जल विहार पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
ललितपुर। डोल ग्यारस एवं जल विहार पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने मंगलवार को सुमेरा तालाब एवं नरसिंह मंदिर पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने महाआरती कार्यक्रम सहित पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारीगण को चेक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




