उत्तर प्रदेश

ट्रेडिंग लिंक के जरिए ठगी के 45 हजार रुपए पुलिस ने कराए वापस

 

मड़ावरा साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से रामकुमार पटेल के खाते में लौटी पूरी रकम

ललितपुर। थाना मड़ावरा पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेडिंग लिंक के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हुए पीडि़त के 45 हजार रुपए की पूरी धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीडि़त के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने पुलिस अधीक्षक समेत थाना मड़ावरा पुलिस टीम का आभार जताया। ग्राम धवा थाना मड़ावरा निवासी रामकुमार पटेल पुत्र मोहनलाल पटेल के साथ साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग लिंक के माध्यम से 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। घटना के बाद पीडि़त ने तत्काल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत थाना मड़ावरा की साइबर सेल को प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल टीम ने पीडि़त द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और लेनदेन संबंधी जानकारी के आधार पर संबंधित बैंकिंग माध्यमों से संपर्क कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद संबंधित बैंक और एमआरएम पोर्टल के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई पूरी कराते हुए पीडि़त की पूरी 45 हजार रुपए की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने के बाद रामकुमार पटेल ने एसपी और थाना मड़ावरा पुलिस टीम के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई एसपी संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह और सीओ मड़ावरा आलोक कुमार अग्रहरि के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक कृष्णदेव यादव, थाना मड़ावरा के साथ साइबर सेल टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!