इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रेक्षक नियुक्त
आईएएस गुर्लता श्रीनिवासुलु संभालेंगे प्रेक्षक की जिम्मेदारी
अभ्यर्थी व मतदाता दर्ज करा सकेंगे शिकायत और सुझाव
ललितपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के पत्र 30 सितंबर 2026 के माध्यम से निर्वाचन प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार गुर्लता श्रीनिवासुलु, आईएएस (कैडर यूपी/वर्ष 2008) को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक 5 अक्टूबर 2026 की सायंकाल जनपद में आ चुके हैं। निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थी एवं मतदाता निर्वाचन से संबंधित अपनी शिकायत, समस्या अथवा सुझाव प्रेक्षक के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। प्रेक्षक का ठहराव एवं संपर्क स्थल नया मयूर सर्किट हाउस, झांसी के सूट नंबर-01 में निर्धारित है। उनसे मिलने का समय प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रेक्षक से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9559215459 तथा दूरभाष नंबर 0510-2970834 जारी किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने संबंधित अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं से अपील की है कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा सुझाव के लिए निर्धारित समय एवं स्थान पर प्रेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।



