उत्तर प्रदेश

बार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

 

ललितपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बार पुलिस ने ग्राम टोडी में दबिश देकर चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार आरोपियों में खिलान (55), अर्जुन (60), रविन्द्र (34) और आशीष (31) निवासी ग्राम टोडी, थाना बार शामिल हैं। इनमें दो अभियुक्त वर्ष 2007 के मुकदमे तथा दो अभियुक्त वर्ष 2025 के सड़क दुर्घटना से संबंधित मुकदमे में वारंटी थे।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक मान सिंह, कांस्टेबल रतन कुमार एवं सुनील कुमार शामिल रहे।

चार वारंटियों की गिरफ्तारी से थाना बार पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!