उत्तर प्रदेश

खेत में सिंचाई करते समय सांप के डसने से किसान की मौत

 

 

ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम मरौली में मंगलवार दोपहर खेत में सिंचाई करते समय सांप के डसने से 57 वर्षीय किसान मान सिंह लोधी की मौत हो गई। वह भाई के साथ खेत पर काम कर रहे थे। हालत बिगड़ने पर भाई उन्हें सीएचसी बार ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक के भतीजे रामगोपाल सिंह के अनुसार, मान सिंह के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!