उत्तर प्रदेश
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। थाना बार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नितेश उर्फ निक्की प्रजापति निवासी ग्राम गदयाना, थाना बार को 9 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के खिलाफ थाना बार में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट सहित एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। कार्रवाई थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय की टीम ने की।



