उत्तर प्रदेश
हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वाले 21 वाहनों के चालान
यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, शहर में 136 वाहनों का चालान और दो वाहन सीज
ललितपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने स्टेट हाईवे और एनएच-44 पर अवैध व खतरनाक तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए 21 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया। साथ ही वाहन चालकों और परिचालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया।




