उत्तर प्रदेश
पांच दिन से रिहायशी कॉलोनी की सड़कों पर बह रहा नहर का पानी, आवागमन मुश्किल
स्कूली बच्चों को मकानों के चबूतरों से होकर गुजरना पड़ रहा, कॉलोनीवासियों ने एसडीएम से लगाई समस्या के समाधान की गुहार
ललितपुर। महरौनी में मड़ावरा रोड स्थित एक रिहायशी कॉलोनी में पिछले पांच दिनों से जामनी बांध नहर का पानी सड़कों पर बह रहा है। लगातार पानी बहने से कॉलोनी की मुख्य सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है।




