उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार!

 

ललितपुर में कोतवाली पुलिस की बदमाश से मुठभेड़! हवाई पट्टी जाने वाले रास्ते के पास पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद उर्फ जबू उर्फ आशू ठाकुर उर्फ भूरा पैर में गोली लगने से घायल।

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में था आरोपी, पुलिस को देखकर झाड़ियों की ओर भागा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से हुआ घायल।

पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

बरामदगी:

– एक देशी तमंचा 315 बोर
– एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस
– चोरी की होंडा साइन मोटरसाइकिल
– 540 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन

एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई। प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी और नई बस्ती चौकी प्रभारी आलोक सिंह की टीम रही शामिल।

पुलिस के अनुसार आरोपी पर चोरी के कई मामलों में संलिप्तता का आरोप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!