उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पनारी में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

ब्रेकिंग
ललितपुर ग्राम पनारी में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देश पर नायब तहसीलदार धनेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई

ग्राम पनारी, मऊ माफी की तरफ अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व और स्थानीय प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इस दौरान कॉलोनी में किए गए प्लॉटिंग कार्य, अस्थायी निर्माण और अन्य अवैध ढांचों को गिराया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद संबंधित लोगों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें और अवैध कॉलोनियों से दूर रहें।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है और अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!