दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल
ललितपुर में हर्षपुर गांव के पास महिला समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल
ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हर्षपुर गांव के पास सोमवार को हाईवे 44 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह घटना 20 अप्रैल 2026, सोमवार की रात करीब 9:00 बजे की बताई गई है।
डॉक्टर ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। घायलों में मुरारी (पुत्र सिरनाम, उम्र 29, निवासी बांसी), रामकिशोर (पुत्र तोरन, उम्र 34, निवासी लागोन राजघाट), अंकेश (पुत्र श्री नारायण, उम्र 10, निवासी लागोन), देशराज (पुत्र श्री नारायण, उम्र 10, निवासी लागोन) और बीरवती (पत्नी श्री नारायण, उम्र 33, निवासी लागोन ललितपुर) शामिल हैं। सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।




