उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

शादी से लौट रहे 20 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत, गाय से टकराई बाइक

 

जखौरा में दर्दनाक हादसा

 

जनपद ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जखौरा-राजघाट रोड पर सकरवार गांव के पास देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान फूल सिंह अहिरवार पुत्र जहन सिंह निवासी ग्राम भाडरा के रूप में हुई है, जो कि स्नातक का छात्र था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूल सिंह एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आई एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा पहुंचाया।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि फूल सिंह पढ़ाई में होनहार था और उसके भविष्य को लेकर परिवार की काफी उम्मीदें थीं।

सूचना मिलने पर जखौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!