उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

महरौनी में देर रात सड़क हादसा, पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

महरौनी क्षेत्र में पुलिस का मानवीय और संवेदनशील चेहरा उस समय देखने को मिला, जब रात्रि के समय महरौनी तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, लेकिन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण तत्काल मदद की आवश्यकता थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी ने जैसे ही भीड़ देखी, वाहन रोककर स्थिति का जायजा लिया। गाड़ी में सवार हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल सतीश मिश्रा तुरंत नीचे उतरे और बिना समय गंवाए घायलों तक पहुंचे।दोनों पुलिसकर्मियों ने मानवता और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सावधानीपूर्वक अपनी गाड़ी में बैठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महरौनी पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन घायलों की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस त्वरित और संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर सहायता नहीं मिलती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता और मानवता ने यह साबित कर दिया कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील दिल होता है, जो हर परिस्थिति में आमजन की मदद के लिए तत्पर रहता है।
यह घटना न केवल पुलिस की जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी देती है कि आपदा के समय तुरंत सहायता ही किसी की जिंदगी बचा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!