उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
शिक्षकों को लेकर जा रही एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर
ललितपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षकों को लेकर जा रही एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरारी नहर के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। कार में सवार शिक्षक सुरक्षित हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




