उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

पहलगाम की पहली बरसी पर, सुल्तानपुर में वायुसेना का पराक्रम

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के अरवल-कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर कल यानि बुधवार को वायु सेना का दो दिवसीय विशेष रिहर्सल आयोजित होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभ्यास को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।

बताया जा रहा है कि इस रिहर्सल के दौरान वायु सेना के लड़ाकू विमान एयर स्ट्रिप पर टच एंड गो का अभ्यास करेंगे। यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने की तैयारी का हिस्सा है।

 

V/O – स्थानीय प्रशासन ने एयर स्ट्रिप के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

इस रिहर्सल से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, क्योंकि लोगों को भारतीय वायु सेना के विमानों को नजदीक से देखने का अवसर मिल सकता है। वहीं, यह अभ्यास प्रदेश के बुनियादी ढांचे की मजबूती और सुरक्षा तैयारियों को भी दर्शाता है। इसी को लेकर आज सेना के हेलीकॉप्टर से अधिकारी पहुंचे और रिहर्सल से पहले का जायजा लिया, साथ ही वहां लगे आलाधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया।अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह की माने तो इस रिहर्सल के लिए पहले ही रूट डायवर्जन कर दिया गया है। एयर स्ट्रिप की कमान वायु सेना के पास है और इस रिहर्सल को लेकर उन्होंने करीब करीब तैयारियां पूरी कर ली है। खुद वायुसेना के अधिकारी हेलीकॉप्टर से पहुंचकर यहां जायजा भी ले रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!