उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

करंट लगने से किसान की मौत, बेटे की शादी से पहले घर में पसरा मातम

 

 

ललितपुर। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खादी मजरा टेकरी में बिजली करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक 46 वर्षीय रामलाल यादव मंगलवार शाम खेत पर फसल देखने जाते समय बिजली खंभे के संपर्क में आ गए, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार चलाते थे। 29 अप्रैल को उनके पुत्र की शादी होनी थी, लेकिन हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!