उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मिनौरा नहर पुलिया पर लूट की वारदात का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

 

जखौरा (ललितपुर)। थाना जखौरा पुलिस ने मिनौरा नहर पुलिया पर हुई लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, अवैध तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे ग्राम धर्मपुरा बाजनी निवासी जय सिंह से मिनौरा नहर पुलिया पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोककर तमंचा दिखाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर 5000 रुपये की मांग की, जिस पर भयभीत होकर उसने अपने पास रखे 2300 रुपये और मोबाइल फोन उन्हें दे दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

इस संबंध में थाना जखौरा में मुकदमा संख्या 108/26 धारा 308(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस अधीक्षक ललितपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 23 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे मिनौरा नहर पुलिया के पास से चारों आरोपियों—गोविंददास (26), सौरभ (22), आर्यन (19) और अमोल (26), निवासी ग्राम सिलगन—को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, 1700 रुपये नकद, एक अवैध 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेक धामा, उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!