ललितपुर में आठ परीक्षा केंद्रों पर 3120 परीक्षार्थि देंगे होमगार्ड की परीक्षा
प्रसाशन नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर अलर्ट परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी सँख्या में पुलिस बल मौजूद ।
प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर रहेगी स्टैटिक व सेक्टर मैजिस्ट्रेट की तैनाती
नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा के लिये किये गये पुख्ता प्रबन्ध, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
ललितपुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन आज 25 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक आयोजित की जायेगी परीक्षा जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियों की गई है। परीक्षा के लिये 8 केन्द्र बनाये गये है, जहाँ दो-दो पालियो में 3120 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन द्वारा 8 केन्द्र बनाये हैं। प्रत्येक केन्द्र पर एक. एक सेक्टर व स्टैटिक मैजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में भर्ती को लेकर आगामी 25, 26 व 27 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये प्रत्येक केन्द्र पर सेक्टर व स्टैटिक मैजिस्ट्रेट के अलावा केन्द्र व्यवस्थापक, संस्था एवं
प्रशासन द्वारा नामित एक-एक सहायक केन्द्र व्यवस्थापक के अलावा संस्था द्वारा नामित परीक्षा सहायक की तैनाती की गई है। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिये विशेष इंतजाम किये गये हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह की पाली में 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। दोपहर की पाली में 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी से लेकर अन्य इंतजाम पुख्ता कर लिये गये हैं। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती भी निर्धारित की गई है।अभ्यार्थीसमय से पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने का अनुरोध किया गया है।
परीक्षा को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने को प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं।




