सीबीएसई बोर्ड में कक्षा 10 में 97 परसेंट अंक प्राप्त करने पर खुशी नामदेव हुईं सम्मानित
अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन “भारत” के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव की सुपुत्री कु खुशी नामदेव ने कक्षा 10 में 97 परसेंट अंक हासिल किए हैं उनकी इस शानदार उपलब्धि पर मध्यप्रदेश नामदेव से श्री सत्येंद्र मित्रा “विदिशा” और संतोष नामदेव “गुना”, देवेंद्र नामदेव “मंडी बामौरा”, सत्यनारायण नामदेव विदिशा एवं विष्णु नामदेव “रायसेन” के द्वारा खुशी नामदेव का श्रीफल, पट्टिका, माला एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया,
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने खुशी नामदेव को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि भविष्य में भी ऐसे ही पढ़ाई कर अपने परिवार और नामदेव समाज का सिर गर्व से ऊंचा करती रहो,
होनहार छात्रा खुशी नामदेव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा दादी, मम्मी पापा, अपने शिक्षकों को और अपनी खुद की मेहनत को दिया
खुशी नामदेव के दादाजी नामदेव समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष सनत कुमार नामदेव ने कहा कि हमारी नातिन खुशी नामदेव ने बहुत मेहनत की है हर परस्थिति को हराकर यह सफलता पाई है, हम सभी को उस पर गर्व है,
खुशी नामदेव के पिताजी अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन “भारत” के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव ने बताया की उनकी बिटिया खुशी नामदेव ने रात रातभर जागकर पढ़ाई की थी, उसका फोकस सिर्फ पढ़ाई पर रहता था, उसके 97 परसेंट अंक प्राप्त होने पर हम सभी को बहुत proud हो रहा है हमारी बिटिया ने पूरे परिवार का और नामदेव समाज का नाम रोशन कर हम सभी को गौरवांवित होने अवसर दिया है, सम्मान समारोह में ललितपुर नगर के प्रसिद्ध शिक्षक सरमन नामदेव ने खुशी नामदेव को डायरी एवं नगद धनराशि देकर सम्मान किया और बांसी से आए रोहित नामदेव ने भी खुशी नामदेव का डायरी देकर सम्मान किया
इस मौके पर ललितपुर नामदेव समाज के नगर अध्यक्ष दीपक नामदेव “पटवारी”, नामदेव समाज के जिला महामंत्री छोटेलाल नामदेव, पवन नामदेव, महेश नामदेव, जगदीश नामदेव पत्रकार, सरमन नामदेव, श्रीराम नामदेव, पूर्व अध्यक्ष दीपक नामदेव, नामदेव समाज के जिला उपाध्यक्ष मुन्नूलाल नामदेव, अजय नामदेव एड. हरिश्चंद्र नामदेव, अशोक नामदेव, राजकुमार नामदेव, महेश नामदेव “गोल्डी” डॉ विनोद नामदेव, प्रमोद नामदेव एड., विनोद नामदेव कलेक्ट्रेट, अवधेश नामदेव, मनोज नामदेव, मनोहर नामदेव, भगवान दास नामदेव, दीपक नामदेव “गब्बू”, विनोद नामदेव, रामजी नामदेव, रोहित नामदेव, अंशू नामदेव, समय नामदेव, राज नामदेव, सोम नामदेव, शशांक नामदेव, आदि समाज के लोग मौजूद रहे
सम्मान समारोह का संचालन कन्हैयालाल नामदेव ने किया
अंत में सम्मान समारोह में आये सभी अतिथियों और समाज के लोगों का खुशी नामदेव के दादाजी नामदेव समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष सनत कुमार नामदेव और खुशी नामदेव के पिताजी अखिल भारतीय नामदेव समाज संगठन “भारत” के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के नामदेव ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया




