उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

घरेलू कलह से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

 

 

ललितपुर। मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलनधर में घरेलू कलह से परेशान 58 वर्षीय भान सिंह पुत्र स्व. गणेश सिंह ने पुराने घर की खुली डालान में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी फूलरानी ने तलाश के दौरान शव लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार छोटे पुत्रवधू से चल रहे घरेलू विवाद के चलते भान सिंह तनाव में थे, जिससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!