उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 23 हजार रुपये, पीडि़त ने पुलिस से लगाई गुहार
ललितपुर। जनपद के जखौरा थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडित ग्राम बांसी निवासी रामकिशोर बबेले ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 1 मई को शाम करीब 5:45 बजे वह गांव के बीच स्थित एक बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद तीन अज्ञात युवक उसके पास आए और कार्ड सही से न लगने की बात कहकर मदद करने लगे। आरोप है कि युवकों ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और पिन नंबर भी जान लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 23 हजार रुपये निकाल लिए।




