उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

साइबर फ्रॉड हुए 20000 रूपये खाते में वापिस पाकर खिले चेहरे

पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी पाली के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे जनपद ललितपुर में अपराध नियंत्रण व साइबर अपराध के रोकथाम के क्रम मे नाराहट पुलिस ने झराबटा निवासी व्यक्ति के साथ फ्रॉड हुए 20000 रूपये खाते में वापिस कराए। आपको बता दे कि अशोक पुत्र खिलान निवासी झराबटा थाना नाराहट जिला ललितपुर की साइबर कंप्लेन कर आवेदन किया था कि मेरे साथ बीस हजार रुपए का फ्रॉड हुआ है। जिसपर साइबर हेल्पडेस्क पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक के बीस हजार रुपए होल्ड कराए गए। होल्ड कराए गए रुपयों के संबंध में संबंधित बैंक से पत्राचार कर उक्त शिकायत के क्रम मे संबंधित होल्ड रुपए आवेदक के खाते में वापिस कराए गए।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!