उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
काम के दौरान बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला वंशीपुरा निवासी 22 वर्षीय जोंटी की काम के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह इलाइट क्षेत्र में जैन मंदिर के पास एक घर में घरेलू काम करता था और वहीं रहता था। शनिवार रात तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।




