उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर पीएनबी तुवन चौराहा के बाहर से युवक की बाइक चोरी,कोतवाली में दी तहरीर
ललितपुर।शहर के तुवन चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से दिनदहाड़े एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली ललितपुर में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित अमजद खाँ पुत्र सत्तार खॉ,निवासी सिलगन,थाना कोतवाली ललितपुर ने शिकायती पत्र देकर बताया कि दिनांक 07.05.2026 को समय दोपहर करीब 01:00 बजे मोटरसाइकिल क्रमांक UP 94 M 9766, हीरो डिलक्स, काले लाल रंग की।बैंक के काम से आया था और बाइक बाहर खड़ी कर अंदर चला गया।वापस आने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।जिसको लेकर पीड़ित
अमजद खाँ ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।




