उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

विद्युत विभाग का फरमान, तहसीलों एवं नगर पंचायतों में होगी ढाई घंटे की बिजली कटौती

 

गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को होगी।परेशानी

अधीक्षण अभियंता ने भेजा पत्र

ललितपुर।गर्मी के मौसम में बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को जोर का झटका दिया है।अब तहसीलों एवं नगर पंचायतों में प्रतिदिन ढाई घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।इस संबंध में बिजली विभाग लखनऊ के अधीक्षण अभियंता ने बिजली विभाग के अधिकारियों।को पत्र भेजकर नियम का पालन कराए जाने के निर्देश जारी किए है।बिजली विभाग द्वारा गर्मी के मौसम में ढाई घंटे की बिजली कटौती से निश्चित तौर पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।इस संबंध में लखनऊ के अधिकारियों द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि 1 मई से लेकर 31 तक समस्त तहसीलों के अलावा नगर पंचायतों में प्रतिदिन ढाई घंटे की बिजली कटौती की जाए।जिसमें सुबह 6,15 बजे से 7,45 बजे तक एवं दोपहर में 3,30 बजे से 4,30 बजे तक बिजली कटौती की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!