उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे -44 पर विरधा के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला पिसनारी निवासी 68 वर्षीय राजकुमार पुत्र बंशीलाल साहू अमझरा घाटी स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में विरधा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं एम्बुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!