जखौरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी को किया गिरफ्तार
ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम खसुवा विनेका माफी निवासी रामराज लोधी की 17 वर्षीय पुत्री तुलसा को बहला-फुसला कर भगाने के आरोपी फूलचन्द्र उर्फ फूलसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज होने के छह दिन बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी को जखौरा राजघाट रोड से धर दबोचा गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
दिनांक 30 अप्रैल 2026 को रामराज पुत्र नाथूराम लोधी निवासी खसुवा विनेका माफी थाना जखौरा की तहरीर पर थाना हाजा में मुकदमा संख्या 114/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत फूलचन्द्र उर्फ फूलसिंह पुत्र प्रभू लोधी निवासी सीरोनखुर्द के खिलाफ दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अपराध धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट 3/4 की बढ़ोतरी की गई। पुलिस अधीक्षक ललितपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस के नेतृत्व में अभियुक्त की तलाश तेज कर दी गई थी।
दिनांक 6 मई 2026 को रात 8:25 बजे मुखबिर खास की सूचना मिली कि आरोपी जखौरा राजघाट रोड कस्बा जखौरा में मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस, महिला उपनिरीक्षक अरुण कुमार मय हमराही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर फूलचन्द्र उर्फ फूलसिंह पुत्र प्रभू लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी सीरोनखुर्द थाना जखौरा को हिरासत में ले लिया। आरोपी से कोई बरामदगी नहीं हुई। उसका आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे तक सीमित है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार एवं कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह शामिल रहे।



