उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सुपर मार्केट स्थित चिंतन पार्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, शराबियों में मची भगदड़

 

आज शाम करीब 7:33 बजे क्षेत्राधिकारी सदर एवं इंस्पेक्टर कोतवाली के नेतृत्व में लगभग 50 पुलिसकर्मियों ने बाबू ज्ञानचंद अलया चिंतन पार्क, सुपर मार्केट क्षेत्र में अचानक छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई होते ही खुलेआम शराब पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग मौके से भाग खड़े हुए।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से पत्रकारों द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित कर इस स्थान पर हो रही गतिविधियों की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जा रही थी। आरोप है कि सुबह 6 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक चिंतन पार्क को शराब पीने वालों ने अड्डा बना रखा था, जिससे आसपास के लोगों और परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की गरिमा बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!