दो सांपों का जोड़ा उछलता दिखा, वीडियो वायरल
ललितपुर के मड़ावरा में ग्रामीणों ने 30 मिनट तक देखा नजाराललितपुर के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम साढूमल में दो सांपों के जोड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीब 7 फीट लंबे दो सर्प आपस में लिपटकर उछलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम की है। वायरल वीडियो में दोनों सांप लगभग 30 मिनट तक एक-दूसरे से लिपटे हुए नजर आए। किसी ग्रामीण ने इस पूरे दृश्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग कुछ देर तक इस दृश्य को देखते रहे। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
जानकारों का कहना है कि सांपों की इस अवस्था को लेकर लोगों में अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं, जबकि कई इसे शुभ संकेत मानते हैं। कुछ जानकार इसे मेल-मिलाप के बजाय सांपों के बीच लड़ाई-झगड़े की स्थिति भी बता रहे हैं।
वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह का दृश्य आमतौर पर सांपों के प्रजनन काल के दौरान देखने को मिलता है। इसे रोमांस या लड़ाई समझना स्थानीय मान्यताओं पर निर्भर करता है।




