उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
तुवन ग्रांउड मेले से बाईक चोरी
ललितपुर। ललितपुर के मोहल्ला तालाबपुरा, डोण्डाघाट निवासी शंकर साहू पुत्र स्वर्गीय मथुरा प्रसाद साहू अपने परिवार के साथ तुवन मंदिर ग्राउंड में चल रहे ललितपुर मेला महित्सव में मेला देखने गए थे। शंकर अपनी डीलक्स बाईक क्रमांक UP94 M 3929 को ग्राउंड के बाहर खड़ी करके मेला देखने अंदर चले गए। लौट कर आने पर उनकी बाईक अपने स्थान से नादारत थी। शंकर ने आसपास बाईक की काफ़ी तलाश की, लेकिन बाईक का कुछ पता नहीं लगा। पीड़ित ने बाईक चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है।




